अपने रिश्ते में खोया प्यार कैसे वापस लाएं
खोया हुआ प्यार वापस पाना अपने रिश्ते में थोड़ा मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं..... अगर आप कोशिश करेंगे तो आप ऐसा करने में जरूर सफल होंगे।
अगर आप खोया हुआ प्यार वापस पाना चाहते हैं तो पहले इस बात का पता लगाएं कि आखिर किन कारणों से आपके रिश्ते में प्यार खत्म हो गया था और आपके साथी से आपकी बातें बिगड़ी थी।
अगर यह फिर से ठीक करने हेतु विषय है तो आप इस पर जरूर ध्यान दें और इन बातों का खास तौर पर ध्यान रखें कि तकलीफदेह और पुरानी बातों को नाही निकाले तो अच्छा रहेगा। इसी तरह की बातें जानने के लिए आज हम आपके साथ यह चर्चा करेंगे कि अपने रिश्ते में खोया प्यार कैसे वापस लाएं।
1. खोया हुआ प्यार रिश्ते में कैसे लाएं
* अपने साथी से बात करें
* उनके साथ वक्त बिताएं
*उन्हें अपने प्यार पर भरोसा दिलाए
* रिश्ते में नई बात को शामिल करें
2. क्या करें आपका साथी आपको दोबारा से प्यार करें
3. अपने रिश्ते मे प्यार को जिंदा कैसे रखें
4 . रिश्ते में प्यार की अहमियत क्या है
5. किसी को अपना बनाने के तरीके
1. खोया हुआ प्यार रिश्ते में कैसे लाएं
एक रिश्ते में सब कुछ मुमकिन हो सकता है। अगर आप चाहे तो ठीक उसी तरह आप अपने रिश्ते में खोया हुआ प्यार फिर से वापस पा सकते है, जिसके लिए आपको इन बातों का ध्यान देना होगा।
#1. अपने साथी से बात करें
यह बात आप मान ले कि अपने साथी से बातचीत करके आप आधी से ज्यादा परेशानीयां, जो आपके रिश्ते में अड़चन बनी हुई हैं उसे हल कर सकते हैं। बात करने से आप अपनी परेशानी सुना सकते हैं और दूसरों की बातों को भी सुन सकते हैं।
ऐसा करने से आपसी तालमेल बनता है और कई बार तो ऐसा भी होता है कि बातचीत आपके रिश्ते में सारी उलझी हुई गुत्थी को पल में ही सुलझा देती है।
#2. उनके साथ वक्त बिताए
वक्त सारे ज़ख्म भर देता है। यह तो आपने सुना ही होगा की साथ में वक्त बिताने के मन के सारे मैल और शिकवे गिले खत्म हो जाते हैं, तो आप यह तरीका भी आजमा सकते हैं, जिससे आपको आपका खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है और आपका रिश्ता पहले की तरह हंसता खेलता रह सकता है।
#3. उन्हें अपने प्यार पर भरोसा दिलाए
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके साथी को अब आपके प्यार पर भरोसा नहीं रहा है, तो आप इस बात की तह तक जाने की कोशिश करें कि आखिर ऐसी कौन सी बात है जो आपके रिश्ते की भरोसे की डोर है। उसे कायम रखें और जीवित रखने की कोशिश करें, फिर अपने आप सब ठीक हो जाएगा।
#4. रिश्ते में नई बातों को शामिल करें
अगर आपको लगता है कि पुरानी बातें तकलीफ देने वाली है, तो फिर आप गलती से भी इन बातों का जिक्र ना करें। वरना आपके रिश्ते में बात और भी बिगड़ सकती है।
कोशिश करें कि आप अपने रिश्ते में नई बातों को लाएं, जिससे आपके रिश्ते में अलग रौनक और खुशियां आएंगी और आपकी रिश्ते में नई भावनाओं का माहौल बनेगा।
2. क्या करें कि आपका साथी आपको दोबारा प्यार करें
अगर आपने पहले ऐसी कोई गलती की है जिसे आप स्वीकारते हैं और सुधारना चाहते हैं तो फिर आप आपके साथी का खोया हुआ प्यार जरूर पा सकते हैं।
आपको इसके लिए एक बात का अवश्य ध्यान देना होगा कि आप दोबारा अपनी गलतियों को ना दोहराएं, वरना कोई एक बार आप को माफ कर सकता है, बार-बार नहीं.... अगर आप बार-बार यही करते रहे तो लाख सच बोलने के बाद भी एक वक्त ऐसा आएगा कि आप अपना भरोसा खो देंगे और कभी भी अपने साथी के दिल में खास जगह नहीं बना पाएंगे। इसलिए इन बातों को खासतौर से ध्यान रखने की जरूरत है।
3. अपने रिश्ते में प्यार को जिंदा कैसे रखें
आपका रिश्ता तभी जिंदा रह सकता है जब आप के रिश्ते में प्यार कायम हो, तभी आप हमेशा अपने रिश्ते को दिल से महसूस कर सकते हैं। अगर आप हमेशा के लिए अपने रिश्ते को हंसता खेलता देखना चाहते हैं तो फिर आपको अपने रिश्ते में भरोसा, फ़िक्र, किसी की तकलीफ को अपना समझना होगा और अपने साथी को हर परिस्थिति में साथ रहकर दिखाना होगा। खासकर तब जब उन्हें आपकी जरूरत हो।
रिश्ते में प्यार का होना उतना ही जरूरी माना जाता है जितना कि जीवन में खुशियों का होना... अगर आपका साथ आपको समझता है और हर वक्त आपके साथ रहता है तो आप समझ ले कि आप बहुत ही खुशनसीब है, इसलिए इस प्यार को हमेशा बरकरार रखने की कोशिश करें।
4. रिश्ते में प्यार की अहमियत क्या है
अहमियत हमें हर उस चीज की करनी चाहिए, जो हमारे पास हैं वरना अगर हम किसी चीज को बस यूं ही समझ कर हमेशा उसके साथ बाकीयो जैसा व्यवहार करते हैं तो उस वस्तु को फिर इंसान के आपके पास से जाने में वक्त नहीं लगता। इसलिए अगर आपके मन में अहमियत है तभी आपका प्यार है और तभी आप हैं। वरना कुछ नहीं है।
वह कहावत तो आपने सुना ही होगा कि भगवान उसे ही सब कुछ देता है जिससे उसकी कद्र करनी आती हो।
5. किसी को अपना बनाने के तरीके
आप किसी को जबरदस्ती या छल से अपना नहीं बना सकते हैं। अगर कोई आपका होना चाहेगा तो फिर उसे कोई नहीं रोक सकता। इसलिए आपको इन बातों का जरूर ध्यान देना होगा।
#1. बार-बार यह जाहिर ना करे कि आपको वह पसंद है तो वह भी आपको पसंद करें।
#2. हर वक्त अपनी बात की चर्चा मत करें।
#3. सामने वाले शख्स के दिल में क्या है यह जानने की कोशिश करें।
#4. अपने आप को कभी बढ़ा चढ़ा कर पेश न करें।
#5. जो जैसा है, उसे वैसे ही पसंद करें, क्योंकि हर कोई अपने अंदाज में खूबसूरत होता है।
Tips by Nishu Raj

0 Comments